CCb dausa

CCb dausa

Welcome to Dausa Kendriya Sahkari Bank Ltd. Dausa Kendriya Sahkari bank ltd. was established in the year 2004 in Dausa district of Rajasthan and started functioning from 14.08.2004. Under the three tier structure at the state level (The Rajasthan state co-operative bank at the state level, central co-operative bank at district level & primary agriculture co-operative credit societies at village level) bank was committed to advance short term agriculture loans to farmers through PACS.

पंजीयन: बैंक का पंजीयन सहकारी संस्था अधिनियम 2001 के अधिनियम संख्या 16 की धारा 6 उपधारा 1 अनुच्छेद (क, ख, ग, घ) के अन्तर्गत दिनांक 19 फरवरी, 2004 को हुआ है, जिसका पंजीयन क्रमांक 248/एलडी है।

लाइसेंस संख्या: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंक को प्रदान किये गए लाइसेंस की संख्या क्र. 25 दिनांक 03 नवम्बर, 2011 है।

कार्य क्षेत्र: बैंक का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण दौसा जिला तक सीमित है।

शाखाएं: बैंक में कुल 9 शाखाएं क्रमशः दौसा, लालसोट, बांदीकुई, सिकराय, महवा, मंडावर, रामगढ़ पचवारा, राहुवास एवं सिकंदरा कार्यरत हैं। साथ ही बैंक क्षेत्रान्तर्गत कुल 203 ग्राम सेवा सहकारी समितियां भी कार्यरत हैं। बैंक का प्रधान कार्यालय, सहकार भवन, खान भांकरी रोड़, दौसा पर स्थित है। सहकार भवन में दौसा केन्द्रीय सहकारी बैंक लि., प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लि., दौसा, कार्यालय उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां दौसा व कार्यालय विशेष लेखा परीक्षक, दौसा के कार्यालय स्थित हैं।

उद्देश्य: बैंक का उद्देश्य जिले के कृषकों, सदस्यों को शीर्ष सहकारी बैंक, नाबार्ड की स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत अल्पावधि ऋण, मध्यावधि ऋण, अकृषि ऋण एवं अन्य विविध ऋण उपलब्ध करवाना है।