Administrator Message

मैं बैंक की सफलताओं के लिये भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, राज्य सरकार, सहकारिता विभाग, राजस्थान राज्य सहकारी बैंक, जिला प्रशासन एवं अन्य संस्थाएँ, जिनसे हमें दिशा निर्देश, मार्गदर्शन व पूर्ण सहयोग मिला, के लिये बैंक की ओर से आभारी हूँ।

बैंक उन सभी जमाकर्ताओं का भी तहेदिल से आभारी है, जिन्होंने अपना विश्वास व्यक्त करते हुये अपनी निधियों का विनियोजन इस बैंक में किया। बैंक उन सभी ऋणी एवं सहकारी समितियों को धन्यवाद ज्ञापित करता है, जिन्होंने अपना फर्ज समझकर बकाया ऋणों का समय पर चुकारा कर सहकारिता आन्दोलन को बल प्रदान किया है।

मैं सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों / प्रशासकों एवं बैंक तथा समिति के सभी स्तर के कर्मचारियों / अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ, जिन्होंने पूर्ण लगन व निष्ठा से इस बैंक को प्रगति पथ पर अग्रसर किया है।

आप सभी का पुन: आभार प्रकट करते हुए आशा करती हूँ कि इसी प्रकार का सहयोग सदैव आपसे मिलता रहेगा।

जय सहकार!

(डॉ. सौम्या झा) I.A.S.
प्रशासक
एवं जिला कलेक्टर, दौसा